सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अनेकों शुभकामनाएँ वेणु

वेणु अपनी गति की चाल तेज कर पूरे दमखम के साथ रोड़ के किनारे किनारे चली जा रही है । हम्म…काफी देर जो हो गई है । पहले दिन ही लेट कैसे चलेगा ….सोचती हुई अपने पैरों से रास्ते को और जल्दी जल्दी नापने लग जाती है । जैसे कि उसे किसी मैराथन में दौड़ लगानी है , क्या लगा रही है , हालाकि इस रास्ते का भी उसे लिहाज रखना है अतः अब जैसे भी हो किसी तरह समय पर पहुँचना है । ये लो संगीत नाट्य कला अकादमी का केंद्र नजर आ गया और जिसे देख वेणु को कुछ

आश्वासन आ गया है और एक अनकहा गर्व भी उसके चेहरे की मुस्कान से सहज ही झलक आया है । वह केंद्र में प्रवेश कर केंद्र प्रभारी विनीतामोहन के कक्ष के समीप  जाकर अंदर आने की आज्ञा लेती है , विनीता जी    सहर्ष    उसे   देख अंदर बुलाती हुए बैठने को कहती हुई , “ आइए वेणु जी हम आप ही का इंतजार कर रहे थे । आप अपनी पहली कक्षा के लिए तैयार है ना ʼʼ जी बिल्कुल , वेणु एक मीठी सी स्मित मुस्कान लाती हुई बोलती है । विनीता जी वेणु  की स्फूर्ति और चेहरे पर खिल आई उमंग को देखकर एक मुस्कान अपनी जोड़ देती है और वेणु को उसकी कक्षा तक ले चलती है । हम्म …! आ ही गई वेणु आज अपनी उस भूली हुई सितार से मिलने जिसके सुर बरसो पहले कही अहिस्ता से मौन कर रख दिए गए थे । विवाह , प्राइवेट नौकरी , घर परिवार रिश्तेनाते बालबच्चों में उलझी वेणु जब इन सबसे निवृत्त एकाकी हो गई या अवांछित हस्ताक्षेप शायद जिससे डर वो जीवन के इस मोड़ पर खुद ही सिमटने को विवशता मान इन दुनियावी रिश्तों से दूर हो जाना चाहती है तो बार - बार उसे काल का गाल याद आ जाता है । पर आज काल का गाल याद नहीं आने वाला जब सब अपनी अपनी भूमिका में ठीक है तो खुद को वो कब तक खाली दिमाग शैतान का घर खापेयेगी । आज वो अपनी प्रवृत्ति सुरसाधना संगीत की देवी से फिर मिलेगी इस वृध्दावस्था के सूने एकाकीपन को सुरों के सुरीले साथ के साथ जीये की । श्रीमती वेणु … जी आप तैयार हो जाये । आज से एकाकीपन के तार नहीं , इन विघार्थीयों के बीच सितार का मधुर सुरीला तार छेड़ने के लिए … अनेकों शुभकामनाएँ वेणु जीवन को फिर से जीने के लिए ..खुलकर जीने के लिए । सा रे गा मा पा धा नि …। आज दिल की बात जो हुक सी दबी होने के कारण सालती थी चुभती थी , वो बात वेणु ने आज कहे भी ली और सुन भी ली ; तो वेणु जी आप अपनी कक्षा आरंभ कीजिए , कहती हुई विनीता जी चली जाती है ।


टिप्पणियाँ

  1. मैं वेणु की बेचैनी महसूस कर सकता हूँ, क्योंकि हर नया सफर ऐसा ही लगता है। मुझे उसकी वो हिम्मत बहुत पसंद आई, जब वो सारे बोझों से निकलकर फिर से अपने सुरों से मिलती है। मैं देखता हूँ कि उम्र कभी जुनून को रोक नहीं पाती, बस सही वक्त चाहिए।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

आप सभी सुधी पाठक जनों के सुझावों / प्रतिक्रियों का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन है ।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध

रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध गेहूँ हम खाते हैं, गुलाब सूँघते हैं। एक से शरीर की पुष्टि होती है, दूसरे से मानस तृप्‍त होता है। गेहूँ बड़ा या गुलाब? हम क्‍या चाहते हैं - पुष्‍ट शरीर या तृप्‍त मानस? या पुष्‍ट शरीर पर तृप्‍त मानस? जब मानव पृथ्‍वी पर आया, भूख लेकर। क्षुधा, क्षुधा, पिपासा, पिपासा। क्‍या खाए, क्‍या पिए? माँ के स्‍तनों को निचोड़ा, वृक्षों को झकझोरा, कीट-पतंग, पशु-पक्षी - कुछ न छुट पाए उससे !

दिवाली की रौनक तभी सफल बने

सर्द दिनों की रुहानी आहट लिए मौसम का रुख बदला है सिमटा - सिमटा दिन  गुलाबी ठंडक लिए  सूरज आसमाँ के पट पर खिलने लगे गुलाब  मंजरी पर पुलकित पुष्प

जन्मदिन मुबारक हो प्रियंका

सोचती हूँ  कि फिर एक बार  छोटी हो जाओ  नहीं  बनना बड़ा  , हमारा बचपन  ही  था भला पर  जिस  गाड़ी  पर  हम  बैठे  है  रुकती  ही  नहीं मुझे  मुड़कर  देख  मुस्काना  होता  है  यादों  की  चाँदनी  रात  में टिमटिमाते  सितारों  को देखना होता है कैसे होती थी सुबह  स्कूल  जाने  को  सुहानी  सुबह

अजन्ता - भगवतशरण उपाध्याय रचित निबन्ध

जिन्दगी  को  मौत  के  पंजों  से  मुक्त  कर  उसे  अमर  बनाने  के  लिए  आदमी  ने  पहाड़  काटा  है । किस  तरह  इंसान  की खूबियों  की  कहानी  सदियों  बाद  आने  वाली  पीढ़ी  तक  पहुँचायी  जाये , इसके  लिए  आदमी  ने  कितने  ही  उपाय  सोचे  और  किये । उसने  चट्टानों  पर  अपने  संदेश  खोदे , ताड़ों  से  ऊँचे  धातुओं  से  चिकने पत्थर  के  खम्भे  खड़े  किये , ताँबे  और  पीतल  के  पत्थरों  पर  अक्षरों  के  मोती  बिखेरे  और  उसके  जीवन - मरण  की  कहानी  सदियों  के  उतारों  पर  सरकती  चली आयी , चली  आ  रही  है , जो  आज  हमारी  अमानत - विरासत  बन  गयी  है ।       इन्हीं  उपायों...

चलो देख आए

हवाओं   से   दूर   नीलगगन   के  साथ  समंदर   का   तरंगायित   दर्पण हरियाली   का   तृण -  तृण लहराता  धरा   के   आंगन  में उत्सव   के  साथ  सावन  की  सौगात  बारिश   में   झूमता -  गाता   बालदल कागज   की    कश्ती    बनाता    और

मोबाइल पर बहुत कुछ अच्छा भी होता है

 सौजन्य  : दूरदर्शन झारखंड मन  मंदिर  प्रभु  का  सुंदर  धाम भक्ति  की  पावन  ज्योत  अभिराम तम  की कारा से  करती  जो  मुक्त  तुम  संघर्ष   की  अमिट  गाथा वीरता  प्रेम  की  अमित भाषा दया  स्नेह   से  पुलक  वत्सल सुप्त  न  अब  खोए  , यूँ  सोये  रहो प्रात उदित  नवजीवन की  बेला यूँ खिलती रेशों  रेशों  , धानों  धानों  छिटक  तिनके अंक भर अपने प्रात लेती ,  हिये की संवेदी निकृष्ट विचार न  मैल  रहे  ,  आत्मशोधन की  दीप वर्तिका मन मंदिर चलो मिलकर प्रज्ज्वलित करे ।

तमाशा

अम्बर सा रंग , धरती मेरी धानी  सागर का बहता पानी ,  देती मोती सपनों को आकार कोरे मन की ये कोरी सी कहानी कहता क्या रंग , कहता है क्या पानी उड़ने की जो दिल - ए - तमन्ना    ये मन ने है ठानी 

जनपथ बहुराती

संकेत संकेतक कभी शुभ समाचार की कभी किसी अनहोनी अनिष्ट की दोनों ही रहस्य भविष्य के गर्भ में छिपे है जिसको उस त्रिकालदर्शी के सिवा मैंने क्या किसी ने भी नहीं देखा , तो सुख- दुख के तराजू बराबर है दिन के बाद रात, रात के बाद दिन कोई बाधा नहीं , फिर अस्वीकार कैसा

जिसमें मैं बंधी बँधकर जो दीप बनी

वह बिंब जिसमें मैं बँधी , बँधकर भी स्वतंत्र सदा  आत्मरुप निर्बंध रही , वही सच्चा बंधन था जिसे मैंने कभी तोड़ा नहीं  जिसका मोह मैंने कभी छोड़ा नहीं आँधियों की झंझा में भी उर में जलता रहा विश्वास का दीप अखंड

माँ

माँ का नाम ही काफी है हर पीड़ा और मुश्किल से बाहर निकलने के लिए मेरी चोट का मरहम माँ ही तो है  सबसे प्यारी हमेशा मेरी ही चिंता में घुलने वाली माँ  देखती हूँ जो तेरा प्यार  मैं  भी  बड़ी बच्ची  तेरी स्नेह  छाँव  में  ही  हर पल  जीवन का गुजारु अभिलाषा मन की , वरदान ईश से और क्या ही मांगू  बस  तुमको  ही  चाहूँ  , तुम्हारा ममताभरा स्पर्श  मीठे स्वर तुम्हारा साथ , तुम्हारा लहराता स्निगध आँचल और ढ़ेर सारा प्यार ।