वृंदावन तट रेनू ... मन से जो पास हो । वहाँ बन्धन तुच्छ हो जाते है । सीमाएँ भी तभी तक रहती है जब तक हृदय कुलष से छूटकर प्रेमभाव की वृहत्तर भूमि प्राप्त नहीं कर लेता है और त्याग व करुणा की मृदुल हितभूमि से जब उसका संबंध
स्थापित हो जाता है तब वह और भी प्रगाढ़ हो जाता है अपनी कटु प्रवृत्तियों से ऊपर उठकर ही जीवन का वास्तविक रसानंद प्राप्त हो सकता है । यह हृदय की सच्ची अनुभूति है । यहाँ पर आसाधरणत्व का कोई स्थान नहीं मन से जो पास हो वहाँ फिर दूर नहीं ।
रामवृक्ष बेनीपुरी गेहूँ बनाम गुलाब निबंध गेहूँ हम खाते हैं, गुलाब सूँघते हैं। एक से शरीर की पुष्टि होती है, दूसरे से मानस तृप्त होता है। गेहूँ बड़ा या गुलाब? हम क्या चाहते हैं - पुष्ट शरीर या तृप्त मानस? या पुष्ट शरीर पर तृप्त मानस? जब मानव पृथ्वी पर आया, भूख लेकर। क्षुधा, क्षुधा, पिपासा, पिपासा। क्या खाए, क्या पिए? माँ के स्तनों को निचोड़ा, वृक्षों को झकझोरा, कीट-पतंग, पशु-पक्षी - कुछ न छुट पाए उससे !
सच में, जब हृदय अपने छोटे-छोटे बंधनों और कटु प्रवृत्तियों से ऊपर उठता है, तब ही असली रसानंद मिलता है। मुझे अच्छा लगा कि तुमने प्रेम, त्याग और करुणा को जीवन की आधारभूमि बताया। ये तीनों ही मिलकर मन को साफ और विशाल बना देते हैं।
जवाब देंहटाएं